मुलेठी के फायदे और नुकसान – Mulethi Khane Ke Fayde

भारत देश जड़ी-बूटियों का देश रहा है। यहाँ कई प्रकार की जड़ी-बुटिया पायी जाती है। और एक एक जड़ी-बूटी से अनेक बीमारियों का इलाज किया जाता है। मुलेठी भी एक बहुत ही गुणकारी जड़ी बूटी है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम पाने के लिए करते हैं। मुलेठी को अंग्रेजी में लिकोरिस और आयुर्वेद की भाषा में यशतिमाधु कहा जाता है। मुलेठी की चाय भी बहुत ही लोकप्रिय है। मुलेठी के इतने औषधीय गुण (Mulethi khane ke kya kya fayde hain) होते हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे। तो आइये जानते है मुलेठी के फायदे (Mulethi Khane Ke Fayde) और स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

मुलेठी के फायदे

औषधीय दृष्टि से देखें तो मुलेठी कई रोगों में लाभकारी है। यह वात और पित्त दोष को कम करती है। शरीर के बाहरी हिस्सों की बात करें तो यह त्वचा रोगों और बालों के लिए फायदेमंद हैं। मुलेठी के प्रयोग से बाल लम्बे होते है, खून साफ़ होता है और बुद्धि का विकास होता है।

# मुलेठी चूर्ण या मुलेठी पाउडर के एक भाग में इसका चौथाई भाग कलिहारी चूर्ण और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं। इसे सूंघने से सिरदर्द से आराम मिलता है।

# शहद में मुलेठी चूर्ण या मुलेठी पाउडर मिलाकर इसे नेजल ड्राप की तरह नाक में डालें। इससे माइग्रेन के दर्द से आराम मिलता है।

और पढ़े: घरेलु चीज़े जिनमे छिपा है भरपूर प्रोटीन और फाइबर

# 50ग्राम मुलेठी कल्क, 750 मिली आंवला स्वरस और 750 मिली तिल के तेल को मिलाकर पाक बना लें। नियमित रूप से इस तेल पाक की 1-2 बूँद नाक में डालने से असमय बाल सफ़ेद नहीं होते और बालों का झड़ना भी कम होता है।

# मुलेठी चूर्ण या मुलेठी पाउडर में बराबर मात्रा में सौंफ का चूर्ण मिलाएं । इस चूर्ण को सुबह शाम खाने से आंखों की जलन कम होती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।

और पढ़े: खुद को कैसे रखे जुकाम सर्दी और खांसी से दूर

# द्राक्षा और मुलेठी से पकाए हुए दूध को कान में डालने से पित्त के कारण होने वाले कान के रोग में लाभ होता है।

# मुलेठी के कुछ टुकड़े लें और उसमें शहद मिलाकर (Mulethi Or Shahad Ke Fayde)चूसें। इससे छाले जल्दी ठीक होते हैं।

# मुलेठी को मुंह में लेकर चूसते रहने से गला बैठने की समस्या में आराम मिलता है।

# सर्दी-जुकाम होने पर मुलेठी से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता है। खासतौर से कफ होने पर जब गला जम जाता है और गले, नाक, छाती में जलन होने लगती है तो मुलेठी को शहद में मिलाकर चाटने से बहुत फायदा होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *